लाइव न्यूज़ :

Indo-Nepal border: एसएसबी जवानों ने उज्बेकिस्तान की दो महिला को भारतीय युवक के साथ अरेस्ट, पूछताछ जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2023 17:54 IST

महिलाओं का पहचान उज्बेकिस्तान की 24 वर्षीय निवासी रणो व 23 वर्षीय ओगुलिजन के रूप में की गई है। भारतीय युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला निवासी टेक नारायण शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसबी ने प्रारंभिक जांच कर तीनों को सोनबरसा थाना को सुपुर्द कर दिया है। महिला से पूछ-ताछ के दौरान कोई भी वैध दस्तावेज़ प्राप्त नहीं हुआ।विदेशी महिलाओं को पता भी नहीं है कि वह कहां हैं?

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा इंडो नेपाल बॉर्डर से एसएसबी जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिला नागरिकों को एक भारतीय युवक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी जवानों तीनों संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया, जब वे भारतीय सीमा से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

दोनों महिलाओं का पहचान उज्बेकिस्तान की 24 वर्षीय निवासी रणो व 23 वर्षीय ओगुलिजन के रूप में की गई है। वहीं गिरफ्तार भारतीय युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला निवासी टेक नारायण शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी ने प्रारंभिक जांच कर तीनों को सोनबरसा थाना को सुपुर्द कर दिया है।

वहीं संबंधित जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। जहां संबंधित जांच एजेंसियों के अधिकारी दोनों विदेशी महिलाओं से पूछताछ कर रहे है। सोनबरसा बीओपी इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में गस्ती पार्टी शाम में भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 323/25 के नजदीक ड्यूटी दे रही थी। इस दौरान दो विदेशी महिला और एक युवक भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहा था।

दोनो महिलाओं को देख एसएसबी जवानों को संदेह हुआ। ड्यूटी पार्टी के कमांडर ने उन्हें रोककर पूछ ताछ किया। जहां दोनों महिलाओ ने अपना घर उज्बेकिस्तान बताया। वहीं युवक सीतामढ़ी का रहने वाला था। भारत-नेपाल सीमा के इस मार्ग से भारत नेपाल के अलावा किसी तीसरे देश के नागरिकों को आने जाने के लिए अनुमति नहीं होने के कारण ड्यूटी कमाडेंट द्वारा तीनों को पुछताछ के लिए सोनबरसा कैंप पर ले आया गया। पूछ ताछ को लेकर पुलिस को भाषा समझने की दिक्कत आ रही है, जिसकी वजह से ट्रांसलेटर को खोजने की प्रकिया चल रही है।

दोनों महिला से पूछ-ताछ के दौरान कोई भी वैध दस्तावेज़ प्राप्त नहीं हुआ। यहां तक की विदेशी महिलाओं को पता भी नहीं है कि वह कहां हैं? जांच के दौरान दोनो के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। आगे की जांच के लिए सहायक एजेंसियों को भी जानकारी दे गई है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारSSB
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?