देश की 'पहली महिला जासूस' गिरफ्तार, दूसरों के कॉल रिकॉर्ड हासिल करने का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 3, 2018 08:49 AM2018-02-03T08:49:50+5:302018-02-03T09:23:47+5:30

भारत की पहली महिला जासूस के नाम से प्रसिद्ध रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रजनी कि खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

India’s 1st woman private detective Rajani Pandit arrested | देश की 'पहली महिला जासूस' गिरफ्तार, दूसरों के कॉल रिकॉर्ड हासिल करने का आरोप

देश की 'पहली महिला जासूस' गिरफ्तार, दूसरों के कॉल रिकॉर्ड हासिल करने का आरोप

भारत की पहली महिला जासूस के नाम से प्रसिद्ध रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रजनी कि खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर क्लाइंड के लिए गलत तरीके से डिटेल रिकॉर्ड पाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने गुरुवार(1 फरवरी) अवैध रूप से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने के चलते जासूसों के गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

इस गिरोह में रजनी पंडित भी शामिल हैं। रजनी एक पुलिस अधिकारी की बेटी हैं। समरेश झा नाम के एक जासूस को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समरेश ने पुलिस को रजनी के द्वारा  गैर कानूनी तरीके से कॉल डिलेल्स रिकॉर्ड की बात कही थी, वह इन कॉल डिटेल्स को रजनी के कहेनुसार सोर्स करता था और इसे मोटी कीमत में बेचते थे। 

वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी रजनी के बारे में इसको लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। वहीं, ठाणे  पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह ने बताया, 'पंडित की भूमिका इस रैकेट में स्पष्ट रूप से सामने आई है। जो लोग घोटाले में शामिल हैं, देश के किसी भी कोने में छिपे हों बख्शे नहीं जाएंगे।' इस मामले में पुलिस ने 2 अन्य जासूसों को भी गिरफ्तार किया है, जो ग्राहकों से  एक बड़ी राशि के लिए सीडीआर देने का वादा किया करते थे। पुलिस ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर जीरो एफआईआर दर्ज की है जो आरोपियों को लगातार सीडीआर उपलब्ध कराता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Web Title: India’s 1st woman private detective Rajani Pandit arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम