लाइव न्यूज़ :

यूपी में मोटरसाइकिल की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

By भाषा | Updated: June 6, 2020 13:45 IST

यूपी के बांदा जिले में मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। गुस्साए ग्रमीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक रिक्कू निषाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबांदा जिले में एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी।ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक रिक्कू निषाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बांदा: जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट चौराहे पर शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। तिंदवारी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि "बांदा-टांडा राजमार्ग में बेंदा घाट चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर बाद फतेहपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता बृजमोहन (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक रिक्कू निषाद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और गति अवरोधक बनाये जाने की मांग को लेकर काफी देर तक सड़क जाम किये रहे। उन्होंने बताया कि बड़े अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम खुल सका और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।

एसएचओ ने बताया कि मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक रिक्कू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने