लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: खुद को शिव का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2023 15:53 IST

सोशल मीडिया पर वायरल घटना के कथित वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते और मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करता हैवह मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटता हैपुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के कथित वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते और मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी के अलावा नाथू सिंह नाम का एक व्यक्ति और दो नाबालिग वहां मौजूद थे, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था। उसने कहा कि चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के अनुसार, “पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था। उसने खुद में जीवन वापस लाने की शक्ति होने का भी दावा किया। 

मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।” यादव ने बताया कि यह घटना शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के तरपाल गांव में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महादेव मंदिर के पास आदिवासी महिला की पिटाई करते, उसके बाल खींचते और उसकी छाती पर छाते से वार करते हुए नजर आ रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति आरोपी से महिला को छोड़ने के लिए कह रहा है, जबकि दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे हैं और आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :राजस्थानक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?