मणिपुर में ADGP ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

By प्रिया कुमारी | Published: July 19, 2020 09:57 AM2020-07-19T09:57:08+5:302020-07-19T09:57:08+5:30

मणिपुर में ADGP अरविंद कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मारी ली। गोली मारने के बाद तुंरत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

in Manipur ADGP Shot himself service revolver admit in hospital | मणिपुर में ADGP ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

मणिपुर में ADGP ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Highlightsमणिपुर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) ने खुद को ही गोली माली। गोली लगने के बाद तुंरत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) ने खुद को ही गोली मार ली। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ने अपने सरकारी आवास में अपने सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मारी ली। गोली लगने के बाद तुंरत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति कैसी है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

ADGP अरविंद कुमार इम्फॉल में 2nd मणिपुर राइफल कॉम्पेलेक्स में बने सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। ADGP के इस कदम को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इतने बड़े अधिकारी के इस कदम से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि उन्हें खुद की जान लेने की नौबत आ गई । अस्पताल में भर्ती होने के बाद हालत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इसी तरह जून के शुरुआत में दिल्ली में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी की यह घटना दिल्ली के कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में हुई थी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)हरेंद्र ने 10 जून को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद मणिपुर की ये घटना सामने आई है। 

Web Title: in Manipur ADGP Shot himself service revolver admit in hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे