लाइव न्यूज़ :

भागलपुर के महर्षि मेंहीं आश्रम में साधू ने दिया युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2024 21:31 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 29 मई को मामला दर्ज कर गुरुवार को उसका मेडिकल करवाया है।

Open in App

पटना:बिहार में भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महर्षि मेंहीं आश्रम के बाबा पर एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मानें तो वह 22 मई को महर्षि बाबा की जयंती पर गई थी। साथ में उसकी छोटी बहन की बेटी भी थी। पीड़िता ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने पर वो बाथरूम चली गई। इसी बीच बाबा नवीन उसको अपने कमरे में बुलाकर पहले सिंदूर से उसकी मांग भरी और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता ने बताया कि विरोध करने पर गर्म आयरन से हाथ भी जला दिया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 29 मई को मामला दर्ज कर गुरुवार को उसका मेडिकल करवाया है। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म के पश्चात रात भर वह किसी तरह आश्रम में ही गुजारी। हालांकि सुबह घर पहुंचने के बाद मां-बाप ने लड़की से रात भर गायब रहने का कारण पूछा तो वह पहले कुछ भी नहीं बता रही थी। लेकिन मां के द्वारा काफी पूछने पर लड़की ने पूरी आप बीती परिवार वालों को बताई। 

लड़की की बात सुनकर उसकी मां दंग रह गई और परिवार के लोग बाबा से मामले की शिकायत करने पहुंचे। लेकिन बाबा के समर्थकों ने पीड़ित परिवार को आश्रम से चले जाने को कहा और नहीं मानने पर बेटी की जान से मार देने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित परिवार ने पीरपैंती थाने लिखित शिकायत दी, जिसे महिला थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

फिलहाल पुलिस आरोपी बाबा की तलाश में है। बता दें कि इससे पूर्व में भी महर्षि मेंहीं आश्रम में 7 वर्षीय बच्ची के साथ बाबा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जहां 24 घंटे के भीतर आरोपी बाबा की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला