मध्य प्रदेश: मां-बेटे का रिश्ता हुआ शर्मासार, बनाया हवस का शिकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 5, 2018 05:52 PM2018-09-05T17:52:47+5:302018-09-05T17:52:47+5:30

मध्य प्रदेश के बड़वानी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

in madhya pradesh son raped his mother in barwani arrested | मध्य प्रदेश: मां-बेटे का रिश्ता हुआ शर्मासार, बनाया हवस का शिकार

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के बड़वानी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित मां ने पुलिस में बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

खबर के अनुसार सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के सुरानी गांव में महिला की शिकायत के बाद बेटे को गिरफ्तार किया गया है। महिला 45 साल की और आरोपी बेटा 30 साल का है। मामले में पुलिस का कहना है कि गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस के पास जाकर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

ये घटना रविवार की बताई जा रही है। घटना वाले दिन महिला अपने घर पर सो रही थी और उसका विकलांग पति घर के बाहर सो गया हुआ था। उसका बड़ा बेटा कालू उनके साथ ही रहता है। कालू के तीन बच्चे हैं और सभी वहीं रहते हैं। आरोपी बेटा कालू उसके पास आया और बदतमीजी करने लगा तो महिला ने इसका विरोध किया।

इसके बाद हवसी बेटे मे पीड़ित मां के गले पर दराता रखकर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं मारने की धमकी देने के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के आधार पर  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और धारा 506 के तहत मामलाद दर्ज कर किया  व आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Web Title: in madhya pradesh son raped his mother in barwani arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे