लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में लॉकडाउनः क्वारांटाइन में रखे गए आदिवासी व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 24, 2020 16:08 IST

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान पृथक-वास में रखे गये बैगा जाति के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पेड़ से लटक कर अत्महत्या कर ली। व्यक्ति को बुधवार शाम को ही दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में पृथक-वास में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान पृथक-वास में रखे गये बैगा जाति के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पेड़ से लटक कर अत्महत्या कर ली।यह घटना दुबरी कला गांव से सटे जंगल में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात की है।

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान पृथक-वास में रखे गये बैगा जाति के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पेड़ से लटक कर अत्महत्या कर ली। यह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर कुसमी विकास खंड अंतर्गत दुबरी कला गांव से सटे जंगल में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात की है।

व्यक्ति को बुधवार शाम को ही दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में पृथक-वास में रखा गया था। सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंशी ने शुक्रवार को बताया कि राजभान बैगा का शव गुरुवार को दुबरी कला गांव के समीप के जंगल में पेड़ से लटकता पाया गया। जब उनसे सवाल किया गया कि बैगा ने ऐसा जघन्य कदम क्यों उठाया, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वह पृथक-वास में रखे जाने के खिलाफ था और अपने बच्चों के साथ अपने घर में रहना चाहता था।

उन्होंने कहा कि राजभान बैगा अपनी पत्नी सहित 23 मजदूरों के साथ सागर गेहूं की फसल की कटाई करने गया था। बुधवार की शाम सागर से लौटे इन 23 मजदूरों को दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में रखा गया। सागर से सीधी 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। बेलवंशी ने बताया कि बैगा कुछ ही देर बाद शौच का बहाना बनाकर करकचहा नाले की तरफ चला गया और स्कूल से आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने घर की तरफ जाने लगा, जिस पर लोगों को शंका हुई कि घर में बच्चों से मिलने जा रहा होगा।

बेलवंशी के अनुसार जब पंचायत सचिव राम सुशील पटेल उसके घर पहुंचे तो वह वहां नहीं था। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाश नहीं हो सकी और बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे महुआ फूल चुनने गये ग्रामीणों को उसकी पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली।

तब ग्रामीणों ने आकर गांव में सूचना दी। बेलवंशी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस चौकी पोड़ी में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, सीधी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन को 10,000 रुपये की प्राथमिक सहायता प्रदान कर दी गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास