लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2026 20:26 IST

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और अचानक गोली चला दी. गोली युवती के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी. 

Open in App

पटना: बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शौच के लिए घर से निकली एक 18 वर्षीय युवती को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात युवती सानिया खातून घर से शौच के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और अचानक गोली चला दी. गोली युवती के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए पुपरी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवती की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अमझौर निवासी सलाउद्दीन की पुत्री सानिया खातून (18 वर्ष) के रूप में हुई है. 

बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के साथ पुपरी में रहकर एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि उसके पिता फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक युवती को किस वजह से निशाना बनाया गया. 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

भारतबिहार में होने जा रहे पंचायत चुनाव में पहली बार बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए दी जाएगी ई-वोटिंग की सुविधा

भारतभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात

क्राइम अलर्टबिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

भारतBihar: बख्तियारपुर शहर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलकर 'मगध द्वार' रखने का सुझाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टहैवान मालिक ने नौकरानी से रेप किया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर फांसी पर लटकाकर मार डाला, जबलपुर में खौफनाक वारदात

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में शासन-प्रशासन के नाक के नीचे 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो दिनों तक दिया गया साथ दिया गया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम