लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास जिले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ गया महंगा, महिला के पति और परिजनों ने पीट पीटकर ले ली जान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2026 16:19 IST

बताया जाता है कि शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर लगातार संपर्क था। उसकी प्रेमिका रागिनी मिश्रा ने भी उसे आधी रात ही अपने पास बुला लिया। वह चुपके से उसके घर में दाखिल तो गया, लेकिन अंदर जाना उसे भारी पड़ा। 

Open in App

पटना:बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक शैलेश कुमार को महंगा पड़ गया। महिला के पति तथा अन्य परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था। बताया जाता है कि शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर लगातार संपर्क था। उसकी प्रेमिका रागिनी मिश्रा ने भी उसे आधी रात ही अपने पास बुला लिया। वह चुपके से उसके घर में दाखिल तो गया, लेकिन अंदर जाना उसे भारी पड़ा। 

परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात वह घर से पेशाब का बहाना बनाकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में खुलासा हुआ कि वह रागिनी के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि महिला के पति दद्दू मिश्रा ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर शैलेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से में अंधे होकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। लाठी-डंडों और मुक्कों की मार से वह अधमरा हो गया। जब तक किसी ने रहम दिखाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी शैलेश की सांसें थम चुकी थीं। 

घटना की सूचना मिलते ही शैलेश के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर दी। पुलिस के साथ जब वह मौके पर पहुंचे, तो बेटे की लाश देखकर फफक पड़े। बिहार पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर पीटा गया, जिससे उसकी जान चली गई। 

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो