लाइव न्यूज़ :

PFI पर राज्य सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध को हाईकोर्ट ने हटाया, कहा-ISIS से संबंधों के नहीं मिले कोई प्रमाण

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2018 21:45 IST

21 फरवरी 2018 को सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App

रांची,28 अगस्त: झारखंड में सरकार के द्वारा पीएफआई का संबंध आईएसआईएस से संबंध से होने के आरोप में प्रतिबंध लगाये जाने के को रांची हाई कोर्ट में दी गई चुनौती पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने सबूत के अभाव में कोर्ट ने पीएफआई से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया है। पिछले 6 महीने में सरकार हाई कोर्ट में इस बात का सबूत नहीं दे पाई कि पीएफआई का संबंध आईएसआईएस से है। 

21 फरवरी 2018 को सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएफआई पर झारखंड समेत केरल और कर्नाटक में अपहरण और हत्या समेत कई आरोप हैं। सरकार का दावा था कि इस संगठन का संबंध आईएसआईएस से है और इसके कई सदस्य सीरिया जा चुके हैं। कोर्ट ने प्रतिबंध हटाने के साथ-साथ इस नोटिस के तहत की गई प्राथमिकी और अन्य आपराधिक मामले को भी निरस्त कर दिया है। 

न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में मामले पर सुनवाई पूर्व में ही पूर्ण कर ली गई थी। आज अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए पीएफआई नामक संस्था पर जो प्रतिबंध लगाई गई थी उसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने सरकार के द्वारा किए गए प्रक्रिया को दोषपूर्ण बताते हुए उस नोटिस को निरस्त कर दिया। प्रार्थी अब्दुल वदूद ने सरकार के द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंधित करने को लेकर किए गए नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। 

याचिका की सुनवाई के उपरांत दोनों पक्षों को सुनने पर के बाद कोर्ट ने सरकार के द्वारा जारी नोटिस को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि सरकार ने जो यह नोटिस जारी किया इसमें प्रक्रिया सही से नहीं अपनाया गया।

यहां बता दें कि पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया नामक संस्था साहिबगंज जिला के आसपास अधिक सक्रिय था, राज्य सरकार ने अपनी सूचना के आधार पर 21 फरवरी 2018 को गृह विभाग से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया और इस संस्था पर प्रतिबंध लगाया गया। 

यह कहते हुए कि यह संस्था और अनलॉफूल है। इस संस्था के सदस्य अब्दुल वदूद के ऊपर साहिबगंज जिला के रांगा थाना में मामला दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ प्रार्थी अब्दुल वदूद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। 

जिस याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी 21 फरवरी 2018 के नोटिस को ही निरस्त कर दिया और इसके तहत की गई सारी प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला