लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः नवजात बच्ची के शव को आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर ले गया, राहगीरों ने किया हल्ला, रोड पर छोड़ भागा

By भाषा | Updated: August 21, 2020 21:07 IST

पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके दोस्त ने एलबी नगर इलाके में कुत्ते को बच्ची के शव को ले जाते हुए देखा। यह देख उन दोनों ने शोर मचाया जिससे कुत्ता शव को छोड़कर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि किसी ने बच्ची के शव को खुले में ही फेंक दिया था।पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

हैदराबादःहैदराबाद शहर में एक नवजात बच्ची के शव को एक आवारा कुत्ता कथित तौर पर मुंह में दबा कर ले जाते हुए देखा गया। राहगीरों के हल्ला मचाने के बाद कुत्ते ने शव को सड़क पर छोड़ गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि किसी ने बच्ची के शव को खुले में ही फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके दोस्त ने एलबी नगर इलाके में कुत्ते को बच्ची के शव को ले जाते हुए देखा। यह देख उन दोनों ने शोर मचाया जिससे कुत्ता शव को छोड़कर भाग गया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

बिहार में नौका पटलने के बाद नदी में डूबे तीन नाबालिगों के शव बरामद हुए

बिहार के कटिहार जिले में नौका पटलने के बाद नदी में डूबे तीन नाबालिगों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिये गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमरकांत झा ने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमार महतो (13), गौतम कुमार (12) और करिश्मा कुमारी (13) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोरों ने आज सुबह उनके शव बाहर निकाल लिये। घटना बृहस्पतिवार शाम की है जब एक छोटी नदी में नौ लोगों को ले जा रही बरारी ब्लॉक के निकट पलट गई थी। इस दौरान उसमें सवार तीन लोग डूब गए थे जबकि छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

आगरा में बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक घायल

आगरा जिले के थाना फतेहपुर सीकरी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शुक्रवार को एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंद दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक किसान और एक बच्ची शामिल है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किसान और बच्ची के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर सीकरी थाने के निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी कार चालक राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?