लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: पीड़िता के कॉलोनी वालों ने नेताओं को नहीं घुसने दिया, पूछा- सीएम-पीएम ने प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी?

By भाषा | Updated: December 1, 2019 15:57 IST

शहर के बाहरी इलाके में शमशाबाद स्थित कॉलोनी के दरवाजों को निवासियों ने बंद कर दिया है और उसके ऊपर ‘‘कोई मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय चाहिए’’ लिखी हुई तख्तियां रखी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को हुई इस घटना की निंदा करते हुए, एक महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अब तक इस घटना पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री त्वरित न्याय सुनिश्चित क्यों नहीं कर रहे हैं? एक अन्य महिला ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक इस घटना पर ट्वीट क्यों नहीं की?

महिला पशुचिकित्सक से बलात्कार और हत्या को लेकर यहां लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि उसकी कॉलोनी के निवासियों ने रविवार को उन नेताओं और अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया, जो उनके परिवार से सहानुभूति व्यक्त करने के लिए उनसे मिलना चाहते थे।

शहर के बाहरी इलाके में शमशाबाद स्थित कॉलोनी के दरवाजों को निवासियों ने बंद कर दिया है और उसके ऊपर ‘‘कोई मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय चाहिए’’ लिखी हुई तख्तियां रखी हुई हैं।

गुरुवार को हुई इस घटना की निंदा करते हुए, एक महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अब तक इस घटना पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।

महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री त्वरित न्याय सुनिश्चित क्यों नहीं कर रहे हैं? एक अन्य महिला ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक इस घटना पर ट्वीट क्यों नहीं की?

पूर्व माकपा विधायक जे रंगा रेड्डी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निवासियों ने अंदर नहीं जाने दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा।

रेड्डी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह और उनके सहयोगी परिवार के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए कुछ समय के लिए कॉलोनी के द्वार पर ही बैठे रहे।

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था।

मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को बताया कि वह चारों आरोपियों से आगे पूछताछ के लिए अदालत में याचिका दायर कर उनकी हिरासत की मांग करेगी।

टॅग्स :हैदराबादरेपगैंगरेपनरेंद्र मोदीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर