लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: इंजीनियर ने इस वजह एयरपोर्ट लॉज में की गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश को सूटकेस में भर नाले में फेंका

By नियति शर्मा | Updated: April 15, 2019 18:42 IST

हैदराबाद का ये कपल कॉलेज से एक-दूसरे के साथ थे। दोनों ही पेशे से इंजीनियर थे। दोनों के बीच में तब कड़वाहट आ गई जब बायफ्रेंड ने शादी के सवालों को टालना शुरु कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद बायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के शव को एक सूटकेस में भर कर नाले में फेंक दिया।सुनील के खिलाफ हत्या के साथ-साथ अपहरण का केस भी दर्ज किया गया है।

हैदराबाद के 25 वर्षीय सुनील कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या की गला घोंट कर हत्या कर दी। सुनील ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद उसकी लाश को एक सूटकेस बैग में भर कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार की गर्लफ्रेंड शादी के लिए बार-बार दबाव बना रही थी। जिसकी वजह से वह परेशान था।

पुलिस ने बताया कि यह कपल कॉलेज से एक-दूसरे के साथ थे। दोनों ही पेशे से इंजीनियर थे। दोनों के बीच में तब कड़वाहट आ गई जब सुनील ने शादी के सवालों को टालना शुरु कर दिया। लावण्या के परिजन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का फोन बंद है और उनके पास बेटी के बायफ्रेंड की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने सुनील की कॉल डिटेल निकाल कर उसके लोकेशन का पता लगा कर शनिवार (12 अप्रैल) को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों साथ में मसकेट जाने वाले थे

एसीपी रवी कुमार ने बताया कि फरवरी में लावण्या के सुनील पर दबाव बनाने पर सुनील ने लावण्या के परिवार को बताया कि उसकी मसकेट में नौकरी लगी है और वह शादी के लिए तैयार है। सुनील ने लावण्या के परिवार को कहा कि उसने लावण्या के लिए एक इंटरव्यू रखवाया है तो वह लावण्या  को उसके साथ आने दें। एसीपी ने आगे बताया, लावण्या के परिवार ने उसको आखिरी बार 4 अप्रैल को आरजीआई एयरपोर्ट पर छोड़ा था।

एयरपोर्ट के लॉज में सुनील ने की लावण्या की हत्या 

सुनील ने लावण्या  को बताया कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है और अगले दिन फ्लाइट होने की वजह से उन्हें एयरपोर्ट लॉज में रूकना पड़ेगा। एसीपी ने बताया कि लावण्या और सुनील के बीच उस दिन भी शादी की बात पर बहस शुरू हो गई और सुनील ने लावण्या को गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को सूटकेस में भर कर 5 अप्रैल की शाम को सूराराम शहर ले कर गया। वहां जा कर सूटकेस को नाले में फेंक दिया।

लावण्या ने अपने परिवार को 7 अप्रैल को आने की बात कही थी। घर नहीं आने पर परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सुनील की कॉल डिटेल निकाल कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में सुनील ने अपना गुनाह मान लिया है। पुलिस ने लावण्या का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या के साथ-साथ अपहरण का केस भी दर्ज किया है।

टॅग्स :हैदराबादक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो