लाइव न्यूज़ :

'मम्मी-पापा कमरे में पड़े हैं और वहां बंदूक भी है', बंद घर में माता-पिता के शव के साथ घंटों अकेले रही 4 साल की बच्ची, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 25, 2019 11:04 IST

पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि किसी कारण से दोनों के बीच झगड़ा हुआ हो, जिसके कारण यह घटना हुई। मौके की जांच फोरेसिंक टीम ने की है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात में उपयोग की गई यह पिस्तौल लाइसेंसी थी और कोई ऐसा कारण नजर नहीं आया, जिससे वे आत्महत्या करें।सतेन्द्र (पति) ने पहले अपनी पत्नी अंशु की पिस्तौल से हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली

मध्यप्रदेश ग्वालियर में पारिवारिक झगड़े के चलते रविवार को एक व्यक्ति ने पहले कथित तौर पर पिस्तौल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी पिस्तौल से खुद केा गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शवों की फोरेसिंक जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी।

माधौगंज पुलिस थाना इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत तिवारी ने बताया, ‘‘यह घटना माधौगंज इलाके के 12 बीघा कॉलोनी की है। यहां सेना से रिटायर आर एस चौहान का पुत्र सतेन्द्र चौहान (29) अपनी पत्नी अंशु चौहान (25) और 4 साल की बेटी अंशिका के साथ रहता था।’’

उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को इस घटना की खबर सतेन्द्र चौहान के ससुर अभिराज सिंह भदौरिया से मिली। तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने एक कमरे के भीतर सतेन्द्र और उसकी पत्नी अंशु का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ पाया। मृतक सतेन्द्र के हाथ में पिस्तौल थी और पास में खाली बुलेट भी पड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि सतेन्द्र ने पहले अपनी पत्नी अंशु की पिस्तौल से हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। संभावना है कि किसी कारण से दोनों के बीच झगड़ा हुआ हो, जिसके कारण यह घटना हुई। मौके की जांच फोरेसिंक टीम ने की है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

इस मामले में सतेन्द्र के ससुर अभिराज सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘मैंने करीब 12 बजे बेटी को फोन लगाया तो मेरी नातिन अंशिका ने उठाया। उसने बताया कि मम्मी-पापा कमरे में पड़े हैं और पिस्तौल भी वहां पर है। जब वे वहां पहुंचे तो घर का ताला बंद था। कुछ लोगों की मदद से हमने जब ताला खोला तो अंदर बेटी-दामाद के शव पड़े हुए थे।’’ उन्होंने कहा कि वारदात में उपयोग की गई यह पिस्तौल लाइसेंसी थी और कोई ऐसा कारण नजर नहीं आया, जिससे वे आत्महत्या करें। कभी-कभार उनके बीच छिटपुट झगड़े जरूर होते रहते थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह