लाइव न्यूज़ :

पति ने चाकू घोंपकर मार डाला पत्नी को, निकाल ली आंख, आत्महत्या करके ले ली अपनी भी जान, जानिए वारदात की पूरी दास्तां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 15:39 IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर में नशे के आदी बेरोजगार शख्श ने कमाकर घर चलाने वाली पत्नी को बेहद खौफनाक तरीके से मारा और फिर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देनशे के आदी बेरोजगार शख्श ने की कमाकर घर चलाने वाली पत्नी की हत्या कीपत्नी नशेबाज पति को पैसे नहीं दे रही थी इसलिए उसने पत्नी को उतार दिया मौत के घाटआरोपी पति ने बेहद खौफनाक तरीके से मारा पत्नी को फिर कर ली आत्महत्या

रामपुर: बेरोजगार शख्स ने अपने कमाने वाली पत्नी की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो उसकी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने खुद जान दे दी। जी हां, ये भयानक वारदात उत्तर प्रदेश के रामपुर की है, जहां एक शख्श ने पहले अपनी पत्नी को बेहद खौफनाक तरीके से मारा और फिर आत्महत्या कर ली।

दिल दहलाने वाली इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स नशेड़ी प्रवृति का था और पत्नी की कमाई पर नशा करके जीवन जी रही था। जब उनसे नशे की खुमारी उतारने के लिए पत्नी से पैसों की डिमांड की और वो पूरी नहीं हुई तो उसने घर में रखे चाकू से पत्नी के चेहरे और गर्दन पर दर्जनों बार-बार वार किया और उसे मौत की नींद सुला दी। निर्दयी शख्स का मन तब भी नहीं भरा और उसने बर्बरता की सारी हदें लांघकर उसकी आंखें भी निकाल ली।

जुर्म को अंजाम देने के बाद जब शख्स के नशे की खुमारी दूर हुई तब उसे समझ आया कि उसने क्या कर दिया है। उसके बाद उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया और बाद में उसकी भी मौत हो गई। यह घटना शनिवार को रामपुर शहर के गंज इलाके के कांशीराम कॉलोनी में हुई।

पत्नी की जान लेने वाले हत्यारे की पहचान 30 साल के शाज़ेब खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने साल 2017 में 28 साल की शाहना आलम से निकाह किया था। इस जोड़े के दो बच्चे थे। जिनमें दो साल का लड़का और चार साल की लड़की शामिल है।

हालांकि, शाज़ेब खान की नशे की लत और बेरोजगारी के कारण उनकी पत्नी शाहना उससे दुखी रहती थी और दोनों के संबंध बेहद तनावपूर्ण बताये जा रहे थे। खबरों के अनुसार बीते शुक्रवार को शाजेब द्वारा समय पर नमाज न अदा करने पर शाहना ने आपत्ति जताई तो उसने शाहना की बुरी तरह पिटाई की। शाहना घर छोड़कर चली गई। उसके बाद शाम को शाज़ेब के चाचा ने शाहना को घर लौटने के लिए मना लिया और उससे कहा कि वो शाज़ेब को एक और मौका दे।

अगले दिन शनिवार को पड़ोसियों ने शाजेब के घर से शाहाना की चीख-पुकार सुनी। पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई तो देखा बिस्तर पर शहाना की लाश पड़ी थी। शाज़ेब भी वहीं ज़मीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस फौरन शाजेब को घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में एडिशनल एसपी संसार सिंह ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चलता है कि शाजेब बेरोजगार था और नशे का आदी था। उनकी पत्नी शाहाना ने परिवार को संभालने के लिए सिलाई का काम करती थी लेकिन शाज़ेब अक्सर पिटाई करके शाहना की कमाई छीन लेता था। उसने पहले भी कई बार शाहाना को पीटा था। इस बार उसने शाहना को मौत के घाट उतार दिया और खुद की जान ले ली।"

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो