लाइव न्यूज़ :

मई में शादी, डर से हावेरी में रह रहे थे दंपति?, 20 वर्ष की गर्भवती बेटी को पिता ने पाइप से हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 11:59 IST

हुबलीः पुलिस ने बताया कि करीब 20 वर्ष की महिला पर रविवार रात कथित तौर पर पाइप और कृषि उपकरणों से हमला कर दिया गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घटना के सिलसिले में पीड़िता के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।युवक से मई में विवाह किया था और जान के खतरे के डर से दोनों हावेरी में रह रहे थे।हुबली ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

हुबलीःकर्नाटक के हुबली में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक गर्भवती महिला पर उसके मायके वालों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और यहां एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में पीड़िता के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि करीब 20 वर्ष की महिला पर रविवार रात कथित तौर पर पाइप और कृषि उपकरणों से हमला कर दिया गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। यह घटना हुबली ग्रामीण तालुक के इनाम-वीरापुर में हुई। पुलिस के अनुसार, युवती ने परिवार के विरोध के बावजूद अपने गांव के एक अलग जाति के युवक से मई में विवाह किया था और जान के खतरे के डर से दोनों हावेरी में रह रहे थे।

वे दोनों इस महीने की शुरुआत में गांव लौटे थे। उसने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार को खेत में मौजूद उसके पति और ससुर पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वे बच निकले। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर में घुस गए।

उन्होंने वहां उसके अलावा एक अन्य महिला और एक पुरुष पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण छह महीने की गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हुबली ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?