लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंगः पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी सहित बेटी की गला दबाकर की थी हत्या, हुआ अरेस्ट

By IANS | Updated: February 27, 2018 20:01 IST

मऊ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है, आरक्षी अपनी बेटी की शादी कानपुर में तय की थी, जबकि वह अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी।

Open in App

हमीरपुर, 27 फरवरीः उत्तर प्रदेश में हमीरपुर पुलिस ने चित्रकूट जिले के मऊ सीओ कार्यालय में तैनात प्रधान आरक्षी (हेड कांस्टेबल) को उसकी पत्नी सहित बेटी की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को दी। पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व पुलिस मुख्यालय के रमेड़ी मुहल्ले से आरक्षी की बेटी का शव बरामद किया था।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने मंगलवार को बताया कि दो सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के रमेड़ी मुहल्ले के प्रधान आरक्षी भरतलाल वर्मा के घर से उसकी बेटी तनुप्रिया (24) का शव बरामद किया था। उस समय परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत बी बात सामने आने पर चित्रकूट जिले के मऊ क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय में तैनात प्रधान आरक्षी भरतलाल वर्मा और उसकी पत्नी सुनीता को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है, आरक्षी अपनी बेटी की शादी कानपुर में तय की थी, जबकि वह अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी। इसी वजह से पति-पत्नी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उपनिरीक्षक सुनील सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :ऑनर किलिंगउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया