लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से खफा सगे भाई ने की बहन की हत्या, वारदात के बाद हाथ में चाकू लिए घटनास्थल पर रहा मौजूद

By भाषा | Updated: March 2, 2020 14:02 IST

ऑनर किलिंग: पीर वाला मोहल्ला में गांव के बाहर ही भाई वसीम ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक खून बहने से नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आने तक हत्यारोपी हाथ में चाकू लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएक युवक ने अपनी सगी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया ।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में आन की खातिर एक युवक ने अपनी सगी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहीं खड़ा रहा । मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया ।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान नगमा (22) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी 24 वर्षीय वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है । अधिकारी ने बताया कि यह वारदात उस वक्त हुई जब आज सुबह नगमा ग्राम प्रधान के घर से वापस लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि पीर वाला मोहल्ला में गांव के बाहर ही भाई वसीम ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक खून बहने से नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आने तक हत्यारोपी हाथ में चाकू लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा।

गांव के कुछ लोगों ने नगमा को बचाने का प्रयास किया तो हत्यारोपी ने उनको भी जान से मार डालने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :ऑनर किलिंगउत्तर प्रदेशमेरठहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने