लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने वाली एक्ट्रेस ने सुषमा स्वराज से पूछा, बच्चियों को कैसे मिला वीजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2018 12:03 IST

हिमाचल की अभिनेत्री प्रीति सूद ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्ष आयोग से जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चियां गुजरात के छोटे से गांव से लाईं गई थी।2 नाबालिग बच्चियों के पास से मिला अमेरिका का वीजाअमेरिका भेजने से पहले एक ब्यूटीपार्लक में तैयार होने आई थी बच्चियां

नई दिल्ली, 15 मार्च;  हिमाचल के ठियोग की अभिनेत्री प्रीति सूद ने 4 मार्च को  मुम्बई में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। प्रीति सूद ने दो बच्चियों को गिरोह से छुड़वाया था। 2 नाबालिग बच्चियों को अमेरिका का वीजा देकर विदेश में सैक्स रैकेट धंधे में भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी मामले को मद्देनजर रखते हुए प्रीति सूद ने सुषमा स्वराज से जांच की मांग की है। 

बच्चियों को बिना जांच-पड़ताल के वीजा कैसे मिला

उन्होंने सुषमा स्वराज ने  उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अमरीका जैसे देश में जाने के लिए उन बच्चियों तो वीजा कैसे मिला, ये जांच का विषय है। विदेश मंत्रालय को इस बात पर गौर फरमाने की जरूरत है कि इस तरह की बच्चियों को बिना जांच-पड़ताल के वीजा कैसे मिल जाता है। 

प्रीति सूद ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों पर आशंका जताई 

उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में देश की कितनी ऐसी लड़कियां हैं जो ऐसे गिरोह का शिकार हुई हैं। वह लड़कियां विदेश में कैसे और किस हालत में हैं, इस बात की जांच होनी चाहिए। प्रीति सूद ने इस बात की भी आशंका जताई है कि उन्हें लगता है कि विदेश मंत्रालय में कुछ लोगों ऐसे हैं, जो इस तरह के रैकेट से जुड़ कर कमाई कर रहे हैं।

 मानव तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे

प्रीति सूद ने केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए ये भी कहा है कि देश में मानव तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से भी इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। 

ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश 

बता दें कि 4 मार्च को  प्रीति सूद एक सैलून में गईं थी, जहां उनका शूट के लिए मेकअप होना था। वहां 2 नाबालिग बच्चियों को अमेरिका भेजने से पहले एक ब्यूटीपार्लर में लाया गया। जहां पर इनका ग्रूमिंग होना था। प्रीति सूद भी यहीं मौजूद थी और उन्हें जब थोड़ा अजीब लगा तो उन्होंने बच्चियों से पूछताछ की। जिसके बाद  2 नाबालिग बच्चियों ने अमेरिका जाने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताहिक बच्चियां गुजरात के छोटे से गांव से लाईं गई थी। उन्होंने अमेरिका जाने की बात कबूली और उनके पास अमेरिका का वीजा भी था।  

टॅग्स :सुषमा स्वराजसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टथाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

क्राइम अलर्टVaranasi News: स्पा सेंटर की आड़ में घिनौना काम, वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदुकानों को होटल में किया तब्दील, चल रहा था सेक्स रैकेट; जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला