लाइव न्यूज़ :

सिरफिरे आशिक ने युवती का गला रेत कर मार डाला, वजह बेहद शर्मनाक है

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 17, 2018 22:57 IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की घटना। मृतक छात्रा की सहेली ने सुनाई आंखो-देखी दास्तां।

Open in App
ठळक मुद्देइंटर्नशिप के दौरान हुई थी दोस्तीयुवती ने किया था बात करने से इनकारघर में घुसकर कटर से रेत डाला गला

सोलन, 17 मईः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला इलाके में एक युवती का सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। युवती का शव औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के हिल व्यू अपार्टमेंट में मिला। उसका गला कटर से रेता गया था। मृतका की पहचान बडूही निवासी आंचल ठाकुर के रूप में हुई है। उसी फ्लैट में एक और युवती घायल अवस्था में पाई गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। घायल युवती ने ही पुलिस को घटना की आंखो-देखी दास्तां सुनाई।

यह भी पढ़ेंः- प्यार के लिए कुछ भी, 6 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियां हिल व्यू अपार्टमेंट में रहती थी। गुरुवार (17 मई) की सुबह आरोपी अखिल फ्लैट में दाखिल हुआ। वो आंचल को किचन में ले गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। अखिल बार-बार आंचल से बोल रहा था कि उसने बात-चीत करना क्यों बंद कर दिया। आंचल उससे कोई वास्ता नहीं रखना चाहती थी। दोनों को लड़ता देख आंचल की रूममेट बीच-बचाव करने गई तो अखिल ने उसे भी धक्का दे दिया और वह घायल हो गई। इसके बाद अखिल ने किचन में मौजूद कटर से आंचल का गला रेत दिया। आंचल ने वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाते हुए बनाया लाइव वीडियो

पुलिस ने बताया कि अखिल और आंचल की दोस्ती एक इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। अखिल एकतरफा प्यार करता था। आंचल ने इससे इनकार किया तो सिरफिरे आशिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। आंचल ठाकुर की मौत से न केवल पारिवारिक सदस्य बल्कि पूरा गांव सदमे में है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि एक होनहार और मेधावी छात्रा का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप