लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होटल गिराने गई महिला अफसर को मारी गोली, सर्वोच्च अदालत ने कहा- मामला बेहद गंभीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2018 11:34 IST

पुलिस ने बताया था कि नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय कुमार ने अभियान दल पर गोली चला दी, जिसमें सहायक ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी शैलबाला की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

शिमला, 2 मईः सोलन जिले के 13 होटलों के अवैध ढांचे ढहाने के अभियान के समय मंगलवार को एक होटल मालिक ने कथित रूप से गोली चला दी, जिसमें एक महिला सरकारी अधिकारी की मौत हो गई, जबकि लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। इस मामले को लेकर बुधवार को सुप्रीम ने नाराजगी जताई है और उसने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है।  

कोर्ट ने इस घटना के बारे में स्वतः संज्ञान लिया है और उसने महिला अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय कुमार ने अभियान दल पर गोली चला दी, जिसमें सहायक ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी शैलबाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार को सोलन के कसौली और धर्मपुर के 13 होटलों के अवैध ढांचों को गिराने का निर्देश दिया था और इस उद्देश्य से चार टीम गठित की थीं।

अधिकारियों ने कहा कि महिला अधिकारी एक दल का नेतृत्व कर रही थी और होटल मालिकों ने अतिक्रमण अभियान को रोकने के लिए इसे कथित रूप से धमकाने का प्रयास किया। आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।(खबर इनपुट-भाषा)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :हत्याकांडसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं