लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: पति ने एक शक पर पत्नी को दी ऐसी खौफनाक मौत, बेटी को रूम में बंद कर खुद को लगाई फांसी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2020 16:11 IST

गुरुग्राम में एक शख्स ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसको पत्नी के कैरेक्टर पर पर शक था, जिसके चलते अक्सर ही दोनों के बीच झगड़े होते थे। ऐसे में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदखुशी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से कर दी हत्या।14 साल की बेटी को कमरे में बंद कर की खुदखुशी।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। दरअसल, उस शख्स को अपनी पत्नी पर शक था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर ही झगड़े होते थे। इसी शक की वजह से शख्स ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से हत्या कर दी और फिर उसने भी आत्महत्या कर ली। अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और सुसाइड नोट भी लिखा। इसके बाद उसने बाथरूम के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

वहीं, जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने शुक्रवार (3 अप्रैल) शाम को बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। आजतक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ दिनों से जारी लॉकडाउन की वजह से उसके पिता घर पर ही थे। पुलिस को बच्ची ने बताया कि उसकी मां पर पिता को शक था।

अपनी बात को जारी रखते हुए बच्ची ने बताया कि शक की वजह से शुक्रवार दोपहर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पिता ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर पड़े सिलबट्टे से मां के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने (बच्ची के पिता) बाथरूम में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

इस मामले में सेक्टर-10 थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को बच्ची के पिता की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि पत्नी से उसका झगड़ा होता था, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। वहीं, बच्ची के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला