लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में अब 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप करने वालों को 'सजाए मौत'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2018 13:26 IST

हरियाणा में पिछले महीने जनवरी में पांच से ज्यादा नाबालिगों के साथ रेप की घटना सामने आई थी। जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया है।

Open in App

चंडीगढ़, 28 फरवरी;  हरियाणा सरकार ने 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन शोषण या बलात्कार के आरोपियों को मौत की सजा देने का प्रावधना किया है। सरकार ने इसके लिए मंगलवार 27 फरवरी को  प्रस्ताव पर कानून बनाने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में रेप और यौन उत्पीड़न से जुड़े आपराधिक कानूनों को और भी सख्त बनाने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा के पहले मध्यप्रदेश में दिसंबर 2017 में भी यह कानून पारित हुआ है। जिसके अनुसार 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप करने वालों को मौत की सजा का प्रावधना है।

ये है कानून के प्रावधान

मंत्रिमंडल ने भारतीय दंड संहिता( आईपीसी) की धारा 376 ए (अलगाव के दौरान किसी व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना), 376 डी (एक या उससे ज्यादा लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार), 354 (शीलभंग करने के इरादे से किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 354 डी (2) (पीछा करना) जैसे कानूनी प्रावधानों में संशोधन करने का अहम फैसला लिया है। 

इसके एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि 12 साल तक की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न या सामूहिक बलात्कार के मामले में मौत की सजा होगी या फिर आजीवन कारावास होगा। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 14 साल की पीड़िता के मामले में मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। 

इसलिए बनाया गया कठोर कानून

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की एक के बाद एक घटना देखने को मिली है। हरियाणा में लगातार तीन दिन में तीन लड़कियों के साथ रेप हुआ था। 13 जनवरी को जींद में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ रेप हुआ। इसके बाद बेहरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, उसी दिन पानीपत  के उरलाना कलां गांव में रहने वाली 11 साल की मासूम के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया था। 14 जनवरी को फरीदाबाद में भी गैंगरेप का मामला सामने आया। यहां एक 23 साल की लड़की को तीन लोगों ने किडनैप कर कार में गैंगरेप किया। 15 जनवरी को भी घर में एक घर में 6 बदमाशों ने पति और नौकर को बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। ये सिर्फ जनवरी के कुछ दिन के आंकडे हैं। इन सारी घटनाओं के बाद ही हरियाणा सरकार पर कठोर कानून बनाने का लगातार दबाव बन रहा था।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी