लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 16 वर्षीय लड़के ने मानसिक रूप से विकलांग बहन का किया रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2021 15:22 IST

हरियाणा के यमुनानगर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त 18 वर्षीय बहन के साथ रेप करने के आरोप में एक 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को 18 वर्षीय पीड़िता को बचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नामक एक एनजीओ पहुंची।लड़की की मेडिकल जांच में पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है।

चंडीगढ़: हरियाणा में एक हैरान करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यमुनानगर जिले में एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी 18 वर्षीय मानसिक रूप से विकलांग बहन का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।

यह घटना गुरुवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद सामने आई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, एनजीओ के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद 18 वर्षीय लड़की को बचाया। उसकी मेडिकल जांच में पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती थी।

काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि लड़की पिछले साल दिसंबर में 18 साल की हो गई थी। लड़की से पूछताछ व जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि उसके 16 वर्षीय भाई द्वारा उसका यौन शोषण किया गया और उसे गर्भवती किया गया।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया-

पीड़िता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की के 16 वर्षीय भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पुलिस ने आरोपी को करनाल के एक बाल सुधार गृह में भेज दिया।

मीडिया से बात करते हुए, चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशक डॉक्टर अंजू बाजपेयी ने कहा कि इस घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि माता-पिता घर पर भी एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने में विफल हो रहे हैं।

माता-पिता को अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। 

हरियाणा में ही 4 साल की एक अन्य बच्ची के साथ शर्मसार करने वाली घटना घटी-

एक अन्य घटना में हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार रात एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने चार वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी और नाबालिग दोनों राय थाने के अधिकार क्षेत्र के ही निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शुक्रवार को लड़की को अपने घर पर बहला-फुसला कर ले गया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक धाराओं के तहत बलात्कार का अपराध दर्ज किया गया है, पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नहरियाणायमुनानगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?