लाइव न्यूज़ :

तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, दोषी को मिली उम्रकैद के साथ 20 साल की सजा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 18, 2019 09:32 IST

दोषी तीन साल पहले वारदात को अंजाम दिया था। दोषी ने 6 सितंबर 2016 को बच्ची के साथ रेप किया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को मिली उम्रकैदतीन साल बाद दोषी को मिल सकी सजा, 2016 में बच्ची के साथ हुई थी वारदात

हरियाणा के गुरुग्राम में एक तीन की बच्ची के साथ बलात्कर कर उसकी हत्या करने वाले दोषी को जिला अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सोमवार (16 दिसंबर) को 31 वर्षीय दोषी को बच्ची की हत्या करने को लेकर उम्रकैद की सजा सुनाई, इसी के साथ बलात्कार के लिए बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के तहत दोषी को 20 साल कैद भी सजा सुनाई। दोषी का नाम मोहम्मद अनवर है।

इसी के साथ अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दोषी तीन साल पहले वारदात को अंजाम दिया था। दोषी ने 6 सितंबर 2016 को बच्ची के साथ रेप किया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

दोषी अनवर घर के बाहर से बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बच्ची के पिता के मुताबिक, दोषी अनवर उनके घर में काम करता था लेकिन वह 15 दिन वहां रहा और वारदात के बाद से कभी नहीं लौटा।

बच्ची के पिता ने गुरुग्राम के सिविल लाइन पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने बच्ची का पता लगाने की कोशिश की तो जांच के दौरान उसका शव दिल्ली के शकरपुर इलाके में मिला था। बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। बच्ची के शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला था कि उसके साथ रेप किया गया था। 

पुलिस ने दबिश देकर छिपे हुए दोषी को दबोच लिया था। पुलिस के सामने दोषी अनवर ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने और उसे जान से मारने का अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो