लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः नशे में धुत शख्स ने कटिहार का रहने वाला भेलपुरी विक्रेता की ली जान, पत्नी के सामने सिर पर पत्थर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 20:54 IST

गुरुग्राम के थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि विजय के खिलाफ सेक्टर-50 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभेलपुरी विक्रेता रमेश राम मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था।पत्थर उठाया और उसके पति की ओर जोर से फेंक दिया।मृतक की पत्नी ने बताया कि पत्थर पति के सिर के पिछले हिस्से में लगा।

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक 40 वर्षीय फेरीवाले की नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि विक्रेता ने उसे मुफ्त में सामान देने से मना कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि भेलपुरी विक्रेता रमेश राम मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था।

 

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर 50 में हुई जब राम साइकिल से अपने घर जा रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं, उनके पीछे चल रही थीं। पुलिस को दी अपनी शिकायत में, देवी ने कहा कि एक अर्ध-नग्न शरीर वाला व्यक्ति घूम रहा था, जिसने एक पत्थर उठाया और उसके पति की ओर जोर से फेंक दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि पत्थर पति के सिर के पिछले हिस्से में लगा। देवी ने कहा, राम साइकिल से गिर गए और लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी विजय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देवी की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोग उसके पति को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि विजय के खिलाफ सेक्टर-50 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ''आरोपी नशे में धुत इलाके में घूम रहा था और उसने मुफ्त भेलपुरी देने से इनकार करने के बाद कथित तौर पर पीड़ित पर हमला किया।'' एसएचओ ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?