लाइव न्यूज़ :

गुनाः 10वीं में फेल, अब तो पिताजी डांटेगे और घर से निकाल देंगे, 15 वर्षीय पुत्र ने कुल्हाड़ी से वारकर पिता को मार डाला, पुलिस हैरान

By भाषा | Updated: April 6, 2022 22:32 IST

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। कस्बा जामनेर में किशोर ने दो और तीन अप्रैल की मध्यरात्रि में घर पर सो रहे पिताजी दुलीचंद्र अहिरवार पर कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में अपने पड़ोसी को फंसाने का असफल प्रयास भी किया।मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गया।कुल्हाड़ी से वारकर अपने पिताजी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 वर्षीय एक किशोर ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वारकर अपने पिताजी की हत्या कर दी। उसे डर था कि यदि वह इस साल 10वीं में फेल हुआ, तो उसके पिताजी उसे डांटेगे और घर से निकाल देंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि कस्बा जामनेर में इस किशोर ने दो और तीन अप्रैल की मध्यरात्रि में घर पर सो रहे पिताजी दुलीचंद्र अहिरवार पर कुल्हाड़ी से वारकर उन्हें मार डाला और इस मामले में अपने पड़ोसी को फंसाने का असफल प्रयास भी किया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस का इस किशोर पर ही अपने पिताजी का कत्ल करने का शुरू से ही संदेह था और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने कुल्हाड़ी से वारकर अपने पिताजी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि इस किशोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे पढ़ाई न करने की बात पर डांटा करते थे।

किशोर के अनुसार कुछ दिन पहले उसके पापा ने उससे कहा था कि यदि वह दसवीं की परीक्षा में फेल हो गया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल देंगे। आरोपी के अनुसार इस डर से उसने रात्रि में मौका पाकर अपने पिताजी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?