लाइव न्यूज़ :

Greater Noida Road Accident: खाना खाने निकले 3 दोस्त, रास्ते में टैंकर से टकराई बाइक; तीनों छात्रों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 10:58 IST

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल की टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई।

Open in App

Greater Noida Road Accident:ग्रेटर नोएडा में पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल की टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी स्वयं सागर (19), गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश (21) और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा रविवार रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के निकट उस समय हुआ जब गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पढ़ने वाले ये तीनों छात्र भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे तभी पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।

प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि समर्थ पुंडीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि स्वयं और कुश बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र थे, जबकि समर्थ द्वितीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडासड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?