लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर ने नशे में अल्ट्रासाउंड के दौरान कथित तौर पर गर्भवती का यूपी में किया यौन शोषण, ये है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 28, 2020 08:04 IST

डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ आए चचेरे भाई को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है।उसने कहा कि डॉक्टर उस पर दबाव बनाने के लिए अपने 'उच्च संपर्कों' का इस्तेमाल कर रहे थे।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक डॉक्टर पर नशे में होने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उसने गलत तरह से छुआ और उसने उसके कपड़े भी हटाए।

यही नहीं डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ आए चचेरे भाई को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद इन सभी आरोप में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

ग्रेटर नोएडा के एसीपी -2 नितिन सिंह के अनुसार, महिला ने अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर बैठे अपने चचेरे भाई को डॉक्टर के कथित आपत्तिजनक व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद जब चचेरे भाई ने डॉक्टर के इस व्यवहार का विरोध किया तो बदले में डॉक्टर उसे कथित तौर पर धमकी देने लगा और उसके साथ मारपीट भी करने लगा। 

आरोपी डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (आपराधिक बल का प्रयोग करके महिला के अपमान को रोकने) और 323 (स्वेच्छा के विपरीत चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है। उसने कहा कि डॉक्टर उस पर दबाव बनाने के लिए अपने 'उच्च संपर्कों' का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि डॉक्टर अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया के दौरान नशे में था और उसका सहायक उसे फल परोस रहा था।" पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी डॉक्टर पर हरियाणा पुलिस द्वारा भिवानी की एक गर्भवती महिला के साथ लिंग परीक्षण के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :हैरेसमेंटयौन उत्पीड़नग्रेटर नोएडाडॉक्टरप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला