लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur Crime News: सिर्फ पैसों के लिएपीछे पड़ी थी प्रेमिका, 23 वर्षीय प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार का आरोप- आरोपी महिला पहले भी तीन बार शादी कर चुकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2024 11:09 IST

Gorakhpur Crime News: पुलिस ने बताया कि शाहपुर के खजांची चौक के रहने वाला शर्मा एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसकी कार से एक बंदूक बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला द्वारा कथित रूप से ब्लैकमेलिंग के कारण काफी परेशान था। महिला पहले भी तीन बार शादी कर चुकी है और सिर्फ पैसों के लिए शर्मा के पीछे पड़ी थी।परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इसी वजह से उसने (शर्मा) आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया।

Gorakhpur Crime News:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात गुलरिहा इलाके के सरैया पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश शर्मा उर्फ छोटू (23) ने एक महिला से वीडियो कॉल करते समय कथित तौर पर अपने सिर में गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि शाहपुर के खजांची चौक के रहने वाला शर्मा एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसकी कार से एक बंदूक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दो बेटियों का पिता शर्मा महिला द्वारा कथित रूप से ब्लैकमेलिंग के कारण काफी परेशान था। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला पहले भी तीन बार शादी कर चुकी है और सिर्फ पैसों के लिए शर्मा के पीछे पड़ी थी।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इसी वजह से उसने (शर्मा) आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप