लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर नाबालिग रेप केस: आरोपी मौलवी को अदालत ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 28, 2018 16:34 IST

गाजीपुर में एक मदरसे में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने बलात्कार किया था। पुलिस के अनुसार मदरसे के मौलवी को बलात्कार की जानकारी थी फिर भी उसने ये जानकारी छिपायी।

Open in App

गाजियाबाद नाबालिग रेप केस मामले के एक आरोपी मौलवी गुलाम शाहिद को अदालत ने शनिवार (28 अप्रैल) को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। मामले के आरोपी मौलवी गुलाम राशिद को शनिवार को ही गिरफ्तार किया गया।एक किशोर ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर से एक बच्ची का अपहरण कर इस मदरसा में उससे कथित रूप से बलात्कार किया था। पुलिस के अनुसार मौलवी गुलाम शाहिद को मदरसे में 10 साल की लड़की के साथ होने वाले अपराध के बारे में जानता था। पुलिस मुख्य आरोपी नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना की जांच कल अपराध शाखा को सौंप दी गयी थी। लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के गुमशुदा होने के बारे में पुलिस को 21 अप्रैल को सूचना दी थी। गत 22 अप्रैल को मदरसा से दिल्ली पुलिस की टीम ने लड़की को मुक्त कराया था। पुलिस ने बताया कि मदरसा से लड़की को छुड़ाने के बाद किशोर गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ अन्य लोगों ने भी उसे "गलत तरीके" से छुआ था। पुलिस पड़ताल कर रही है कि क्या बच्ची से और लोगों ने भी यौन शोषण किया था।

पुलिस ने गुलाम शाहिद पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस गुलाम शाहिद के फोन रिकॉर्ड की जाँच कर रही है। पुलिस गुलाम शाहिद के पास मिले कुछ दस्तावेज की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शाहिद के परिजनों से भी पूछताछ की है। गुलाम शाहिद ने दावा किया था कि वो घटना के दिन मरदसे में मौजूद नहीं था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। जिस कमरे में घटना हुई वो मस्जिद के अंदर है और मस्जिद के व्यवस्थापकों ने करीब एक साल पहले शाहिद को वहां मदरसा चलाने के लिए कमरा दिया था।

पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। पीड़िता के परिवार एवं अन्य स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। कुछ लोगों ने मौलवी के घर पर पथराव भी किया।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"