लाइव न्यूज़ :

बीस वर्षीय युवती अपने घर में मृत मिली, बहन ने कहा- प्रेम संबंधों से नाराज परिवार वालों ने हाथ-पैर पकड़े और तकिया से मुंह दबाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2022 17:10 IST

पुलिस अधीक्षक (सदर) निपुन अग्रवाल ने बताया कि युवती का नाम गुलफशान हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि कल रात उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमां शमशादी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।परिजन उसके प्रेम संबंधों से नाराज थे।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

गाजियाबादः बीस वर्षीय एक युवती बृहस्पतिवार को अपने घर में मृत पाई गई और उसकी बहन ने आरोप लगाया कि उसके (युवती के) प्रेम संबंधों से नाराज परिवार वालों ने गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका के दोनों भाइयों और मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक (सदर) निपुन अग्रवाल ने बताया कि युवती का नाम गुलफशान हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि कल रात उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद, गुलफशान के दोनों भाइयों तौहीद (25) और मोहिद (26) तथा उसकी मां शमशादी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तौहीद और शमशादी ने गुलफशान के हाथ-पैर पकड़े और मोहिद ने तकिया उसके मुंह पर रखा कर दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन ने पुलिस को सूचना दी थी कि गुलफशान की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की गई, क्योंकि परिजन उसके प्रेम संबंधों से नाराज थे।

उसने कहा कि, उसने और उसके बीमार पिता ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध भी किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने तौहीद, मोहिद और शमशादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबादयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने