लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad: रात में निकले "लॉन्ग ड्राइव" पर, सुबह पति-पत्नी का शव मिला

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 11:25 IST

Ghaziabad: रात का वक्त था। पत्नी से पति ने लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। पत्नी ने पति की बात मान ली। घर से बाहर खड़ी कार में बैठकर पति पत्नी चल दिए। पति पर विश्वास कर चुकी पत्नी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह रात उसकी आखिरी रात होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को साथ लेकर रात में पति निकला लॉन्ग ड्राइव परसुबह सड़क किनारे दोनों का शव मिला पुलिस पूरे मामले की कर रही हैं जांच

Ghaziabad: रात का वक्त था। पत्नी से पति ने लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। पत्नी ने पति की बात मान ली। घर से बाहर खड़ी कार में बैठकर पति पत्नी चल दिए। पति पर विश्वास कर चुकी पत्नी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह रात उसकी आखिरी रात होगी। पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान 39 साल के विनोद चौधरी और 36 साल की दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस को दोनों का शव मंगलवार सुबह मधुबन बापूधाम के पास पाया गया है। दोनों के सिर में गोली लगी थी और विनोद के हाथ के पास बंदूक पड़ी थी। मूल रूप से रूड़की के रहने वाले विनोद ने कुछ साल पहले एक निजी फर्म में अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने गांव में खेती की जमीन से अपनी आय अर्जित की।

पुलिस के अनुसार दंपति के दो बच्चे हैं। डीसीपी (शहर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि विनोद और दीपक सोमवार रात करीब 10.30 बजे अपनी कार में घर से निकले और परिवार के अन्य लोगों को बताया कि वे ड्राइव पर जा रहे हैं। जब वे 2 बजे तक घर नहीं लौटे, तो एक रिश्तेदार ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया और कहा कि दंपति कॉल भी नहीं उठा रहे हैं।

पुलिस की एक टीम ने दोनों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि मधुबन बापूधाम में नशा मुक्ति केंद्र के पास एक जोड़ा अपनी कार के बाहर मृत पड़ा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विनोद को पिछले पांच महीनों से पेट में दर्द हो रहा था और किडनी में गंभीर संक्रमण का पता चला था। 

टॅग्स :दिल्लीNCRगाजियाबादक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?