लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: होली के दिन बाथरूम में न्यूड मिली थी कपल की डेडबॉडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2018 14:17 IST

गौरतलब है कि शुक्रवार (2 मार्च) की शाम गाजियाबाद के ज्ञानखंड निवासी नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पाया गया था।

Open in App

गाजियाबाद, 6 मार्च: गाजियाबाद के इंदिरापुरम ज्ञानखंड निवासी पति-पत्नी की मौत की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। रहस्यमय हालत में हुई दंपती की मौत मामले पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक रुचि के शरीर पर चोट का एक निशान पाया गया है, जबकि पति नीरज के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दंपति की मौत एक ही हालात में हुई थी। दोनों के ऑर्गन सिकुड़े हुए थे। जिसको देखकर यह लग रहा था कि इन्होंने जहर खाया होगा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही जहर या मौत किस कारण हुई है, इसका पता चलेगा। दोनों का फेसबुक अकाउंट डिऐक्टिवेट करने और गैस गीजर से हुई मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी सबूतों का अभाव है और बिना सबूतों के आधार पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली थी पति-पत्नी की लाश, नहीं मिले इन सवालों के जवाब

पीएम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि रुचि के शरीर पर चोट का एक निशान है।  वहीं, पति के नीरज के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं है। हालांकि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल पुरी तरह विसरा रिपोर्ट आने पर ही कुछ कह सकती है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार (2 मार्च) की शाम गाजियाबाद के ज्ञानखंड निवासी नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पाया गया था। इस घटना के बाद सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर घर के बाथरूम में नग्न अवस्था में पति-पत्नी की मौत कैसे हुई? नीरज और रुचि ने साल 2010 में शादी की थी। उनकी 6 साल की बेटी पीहू भी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह