लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 40 वर्षीय होमगार्ड समेत दो आरोपी अरेस्ट, पीड़िता गुस्से में आकर मौसी के घर जाने के लिए निकल गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 13:33 IST

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी स्थित घर में शनिवार को होमगार्ड और एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में होमगार्ड प्रमोद (40) और वंश (20) को गिरफ्तार किया है।एसीपी ने कहा कि लड़की को उसकी मां ने डांटा था क्योंकि उसने अपने भाई का मोबाइल तोड़ दिया था।एसीपी ने कहा कि लड़की को उसकी मां ने डांटा था क्योंकि उसने अपने भाई का मोबाइल तोड़ दिया था।

गाजियाबादः गाजियाबाद आयुक्तालय की लोनी थाने की पुलिस ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक होमगार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी स्थित घर में शनिवार को होमगार्ड और एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में होमगार्ड प्रमोद (40) और वंश (20) को गिरफ्तार किया है।

एसीपी ने कहा कि लड़की को उसकी मां ने डांटा था क्योंकि उसने अपने भाई का मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बाद बच्‍ची गुस्से में आकर बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में अपनी मौसी के घर जाने के लिए घर से निकल गई। लोनी के एक बाजार में लड़की ने अपना मोबाइल ठीक करवाया और एक ई रिक्शा में सवार हो गई जिसमें वंश नाम का एक यात्री पहले से ही यात्रा कर रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी वंश ने बच्ची को बस स्टैंड तक छोड़ने में मदद करने का लालच देकर उसे होमगार्ड प्रमोद के घर ले गया, जहां दोनों ने लड़की से दुष्कर्म किया। उन्होंने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसी बीच पीड़िता के पिता दिल्ली पुलिस की मदद से उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मिलने के बाद मौके पर पहुंचे।

पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती सुनाई और उसके बाद पिता ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रमोद और वंश के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने