देवर ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म किया, मोबाइल से वीडियो भी बनाया, पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट
By एस पी सिन्हा | Published: February 4, 2023 05:21 PM2023-02-04T17:21:27+5:302023-02-04T17:22:47+5:30
गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता के द्वारा 3 फरवरी को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पटनाः बिहार के गया से जिले रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां देवर ने ही दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया है। इतना ही नहीं आरोपी देवर ने घटना के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
घटना को अंजाम उसवक्त दिया गया जब पीड़ित महिला देर शाम मार्केटिंग कर वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते पर उसके साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में देवर अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं मामला दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता के द्वारा 3 फरवरी को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार से वह अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर उसके साथ जबर्दस्ती की गयी।
प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस द्वारा अभियुक्त कमलेश सिंह और पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पिंटू चौधरी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा देवर है। दोनों टनकुप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 29 जनवरी की है।
पीड़िता द्वारा सूचना देने के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। लिखित शिकायत मिलने के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।