लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, अब तक 11 संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं

By भाषा | Updated: July 26, 2018 20:42 IST

गौरी लंकेश हिंदुत्व विरोधी अपने मुखर रूख के लिए जानी जाती थी। पिछले साल 5 सितंबर को उनकी हत्या कर दी गई थी। 

Open in App

बेंगलुरू , 26 जुलाई (भाषा) पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के बारे में संदेह है कि उसने गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति को आश्रय मुहैया कराया। एसआईटी की ओर से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया एच एल सुरेश (36) को कल तुमाकुरू में गिरफ्तार किया गया और उसे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसआईटी सूत्रों ने दावा किया कि सुरेश ने परशुराम वाघमारे को आश्रय मुहैया कराया था जिसने लंकेश की यहां उसके घर के बाहर कथित रूप से गोली मारकर हत्या की थी। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार कुल संदिग्धों की संख्या 11 हो गई है। लंकेश हिंदुत्व विरोधी अपने मुखर रूख के लिए जानी जाती थी। पिछले साल 5 सितंबर को उनकी हत्या कर दी गई थी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :गौरी लंकेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJalna civic poll result: गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वार्ड 13 से जीते

भारतGauri Lankesh Murder Case: कर्नाटक हाईकोर्ट ने गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी मोहन नायक को दी जमानत

भारतगौरी लंकेश हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पर केसीओसीए की धाराएं बहाल कीं, हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

विश्वकनाडा के शहर में पांच सितंबर को मनाया जाएगा गौरी लंकेश दिवस

भारतपत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी झारखंड से दबोचा गया, पेट्रोल पंप पर रह रहा था पहचान छिपाकर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?