लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi: कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक अमृतसर पुलिस रिमांड पर भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 14:48 IST

बिश्नोई को सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा से ट्रांजिट रिमांड पर बुलेट प्रूफ वाहन में लाए जाने के बाद आज आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराणा कंडोवालिया की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजागैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या का है मुख्य साजिशकर्ता

चंडीगढ़: पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमृतसर की स्थानीय अदालत ने मंगलवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक अमृतसर पुलिस रिमांड पर भेजा है। अदालत ने गैंगस्टर को पिछले साल अमृतसर के एक अस्पताल में गैंगस्टर रणबीर सिंह उर्फ राणा कंडोवालिया की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुपिन्दर सिंह ने बिश्नोई को सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा से ट्रांजिट रिमांड पर बुलेट प्रूफ वाहन में लाए जाने के बाद आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त अरुण पाल सिंह ने कहा कि एक निजी अस्पताल में कंडोवालिया की हत्या की जांच के दौरान बिश्नोई का नाम सामने आया था। बता दें कि कंडोवालिया, जिस पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 15 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे। उन्हें 4 अगस्त, 2021 को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई थी, जिसके एक दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। 

इस हत्या के बाद दर्जनों आपराधिक मामलों का सामना कर रहे और जेल में बंद पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर एक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट ने हत्या की जिम्मेदारी का दावा किया। पोस्ट में दावा किया गया था कि एक हिस्ट्रीशीटर मंदीप बटाला ने अतीत में गैंगस्टर विक्की गौंडर और देविंदर बंबिहा का समर्थन करने के लिए भगवानपुरिया के कहने पर कंडोवालिया की हत्या कर दी गई है।

हत्या के कुछ समय बाद, पुलिस ने भगवानपुरिया और चार हमलावरों की पहचान की, जिनकी पहचान मनी रय्या, मनदीप सिंह, उर्फ ​​तूफान, हैप्पी शाह और हरियाणा के एक व्यक्ति के रूप में हुई है। बाद में आरोपियों को पनाह देने के मामले में छह और लोगों को नामजद किया गया।

जांच के दौरान हैप्पी शाह, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया था, ने पुलिस को बताया कि कंडोवालिया को मारने की साजिश जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बरार ने रची थी, जो सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी भी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब कंडोवालिया की हत्या हुई थी, तब जग्गू भगवानपुरिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे, जहां लॉरेंस बिश्नोई भी बंद था।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप