लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम के एक रिश्तेदार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2018 21:42 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वेल्लोर के समीप एक शहर से कल देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक व्यक्ति बुने हुए कपड़ों का निर्यातक था।

Open in App

कोयम्बतूर , 27 जून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के एक रिश्तेदार की तीन सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वेल्लोर के समीप एक शहर से कल देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक व्यक्ति बुने हुए कपड़ों का निर्यातक था। सी शिवमूर्ति (47) के परिवार ने तिरूपुर में 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिवमूर्ति अपने कार्यालय से घर नहीं लौटे थे। 

शहर में पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद करीब आधी रात को वाहन में लगे जीपीआरएस की मदद से पुलिस ने वेल्लोर के समीप एक इलाके से शिवमूर्ति की कार का पता लगाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के गश्ती दल ने वेंगिली में कार बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने तिरूपुर से शिवमूर्ति को अगवा किया और फिर सोमवार को उन्हें कोयम्बतूर के समीप मेट्टुपलायम लेकर गए और उनकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने होसुर के समीप एक झील में शव फेंक दिया। तीनों की पहचान गौतमन , विमल और मणिभारती के रूप में हुई है। तीनों के कबूलनामे के आधार पर आज सुबह यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर करमदई में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शिवमूर्ति चिदंबरम की एक रिश्तेदार का दामाद है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगा रही है। 

टॅग्स :पी चिदंबरमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?