लाइव न्यूज़ :

रालोसपा नेता की हत्या मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 18, 2018 02:35 IST

रालोसपा के एक नेता की हत्या के मामले में एक थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण आज निलंबित कर दिया गया। 

Open in App

हाजीपुर 18 अगस्त: वैशाली जिले में इसी सप्ताह राजग की सहयोगी रालोसपा के एक नेता की हत्या के मामले में एक थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण आज निलंबित कर दिया गया। 

रालोसपा के अति पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष साहनी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त वह प्रखंड कार्यालय से निकल रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा, “जंदाहा के थाना प्रभारी शोभाकांत पासवान, एक सहायक उपनिरीक्षक और गश्ती दल के तीन अन्य सदस्यों ने घटना के दिन अपराधियों का पीछा नहीं किया।” 

अधिकारियों ने बताया कि तिरहुत रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद