लाइव न्यूज़ :

Fire on Diwali: दीपावली पर "दोहरा शतक", रात 10 से 11 के बीच सबसे ज्यादा कॉल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 13, 2023 16:16 IST

Delhi Fire Services: राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार के द्वारा पटाखों पर पूर्ण रूप से बैन लगाया गया था। लेकिन दिवाली के मौके पर दिल्ली में भारी मात्रा में पटाखे छोड़े गए। जिसके चलते कई जगहों पर आगे लगने की घटनाएं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के मौके पर दिल्ली में भारी मात्रा में पटाखे छोड़े गएफायर विभाग को इस साल 208 आग की कॉल प्राप्त हुई सदर बाजार के डिप्टीगंज के गोदाम में बड़ी आग की घटना हुई

Delhi Fire Services: राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार के द्वारा पटाखों पर पूर्ण रूप से बैन लगाया गया था। लेकिन दिवाली के मौके पर दिल्ली में भारी मात्रा में पटाखे छोड़े गए। जिसके चलते कई जगहों पर आगे लगने की घटनाएं हुई। दिल्ली फायर विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की घटना जितनी पिछले साल हुई थी, इस साल भी ऐसी ही रही है।

इस साल 208 कॉल हमें प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पीक ऑवर में 195 कॉल मिली हैं। उन्होंने कहा कि सदर बाजार के डिप्टीगंज से सामने आग लग गई थी। यह बड़ी आग की घटना रही, जिसे काबू करने के लिए 24 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। इसके अलावा कोई आग की बड़ी घटना नहीं हुई है, और न ही किसी के हताहत होने की खबर है। 

22 कॉल पटाखों से संबंधित मिली

दिल्ली फायर विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि दिल्ली में पटाखे बैन थे। लेकिन हमें दिल्ली के अलग अलग इलाकों से पटाखों से संबंधित आग लगने की कॉल मिली है। ऐसा नहीं था कि किसी एक इलाके से कॉल मिली हो। उन्होंने बताया कि जब आग की कॉल मिलती है तो फायर विभाग के कर्मचारी पहुंचते हैं, वहां लोगों के द्वारा बताया जाता है कि पटाखे से आग लगी है। इस आधार पर कहा जाता है कि पटाखे से आग लगी। उन्होंने कहा कि दिवाली को देखते हुए और सभी कर्मचारी ड्यूटी पर थे। सभी की छुट्टी कैंसल की गई थी। 

इन तीन इलाकों में आई सबसे ज्यादा कॉल

दिल्ली के शास्त्री नगर, सुल्तानपुर और ईस्ट ऑफ कैलाश से आग लगने की घटना अधिक रहीं है। दिल्ली फायर विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सबसे ज्यादा कॉल रात 10 बजे से 11 बजे के बीच आईं, खासकर शास्त्री नगर, सुल्तानपुर और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसे इलाकों से। उन्होंने बताया दिल्ली की संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए 23 संवेदनशील स्थानों पर 25,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया था।

टॅग्स :दिवालीअग्निकांडआगDelhi Fire Serviceअरविंद केजरीवालGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो