मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में फिल्म प्रोड्यूसर ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई है। गुरुवार को मुंबई पुलिस के एक बयान के अनुसार, फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है।
फिल्म निर्माता ने मुंबई में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सोशल मीडिया पर मिली धमकी में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूस वाला की हत्या की तर्ज पर उन्हें जान से मारने की बात कही गई है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर को धमकी किसने और क्यों भेजी? मुंबई पुलिस इसकी जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को अज्ञात चिट्ठी के माध्यम से पंजाबी सिंगर मूसेवाला की तरह हाल करने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में गायक की हत्या के आयोजन की जिम्मेदारी ली थी।