लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मर लूट लिए 12 लाख रुपए, पुलिस छानबीन में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2022 18:27 IST

युवक सराय बाजार स्थित यूको बैंक की शाखा में 12 लाख रूपए जमा करने के लिए जा रहा था। बाजार में हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवक सराय बाजार स्थित यूको बैंक की शाखा में 12 लाख रूपए जमा करने के लिए जा रहा थाइसी दौरान सराय बाजार में पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिन्हा के रुपयों से भरा बैग छीन लियाबाजार में हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया

पटना: बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर 12 लाख रुपए लूट कर आराम से फरार हो गये। युवक सराय बाजार स्थित यूको बैंक की शाखा में 12 लाख रूपए जमा करने के लिए जा रहा था। बाजार में हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सराय बजारा के व्यवसाई सोनू चौधरी का मुंशी अजय कुमार सिन्हा सोमवार की सुबह बैंक में रुपए जमा कराने के लिए जा रहा था। 

इसी दौरान सराय बाजार में पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिन्हा के रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब अजय ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और आराम से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजय के द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। जैसे ही युवक जमीन पर गिर गया वैसे ही रूपया का बैग लेकर अपराधी भाग निकले। 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ और सराय थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। पुलिस बाजार के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वाहनों की सघन जांच कर रही है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। लूट की घटना के बाद इलाके के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला