लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के डर से पुलिस नहीं कर पा रही है अपराधियों को गिरफ्तार, पेंडिंग में पड़े हैं हजारों वारंट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2020 16:41 IST

बिहार में वारंट होने के बावजूद उसका तामीला करा पाना पुलिस के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देडर इस बात का सता रहा है कि अगर अपराधी कोरोना संक्रमित निकला तो पुरा थाना को सील करना पड़ेगा.कोर्ट से जारी वारंट के रहते पुलिस हिम्मत नही जुटा पा रही है कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा सकते. पुलिस ने बंदी को कोरोना इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है.

पटना:  कोरोना के जारी कहर के बीच अपराधियों की पौ-बारह हो गई है. अपराधी बेधडक घुम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है. दरअसल, कोरोना संक्रमण के डर से पुलिस छापेमारी करने जाने से डरने लगी है.

वारंट होने के बावजूद उसका तामीला करा पाना पुलिस के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है. जिससे अपराधियों की बल्ले-बल्ले है. डर इस बात का सता रहा है कि अगर अपराधी कोरोना संक्रमित निकला तो पुरा थाना को सील करना पड़ेगा.

इस स्थिती में कोर्ट से जारी वारंट के रहते पुलिस हिम्मत नही जुटा पा रही है कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा सकते. सूत्रों की अगर मानें तो पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी अभी कोई खतरा मोल लेना नही चाह रहे हैं. ऐसे में पेंडिंग पडे वारंट पर ज्यादा ध्यान नही देने की बात अधिनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को दी गई है. यह केवल बिहार में नही बल्कि झारखंड में भी देखा जा रहा है.

पुलिस संक्रमण के डर से अपराधियों पर हांथ डालने की हिम्मत नही जुटा पा रही है. अभी हाल ही में पटना पुलिस के एक थाने में अचानक से हडकंप मच गया था. पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसे थाने ले आई. पुलिस ने राहत की सांस ली कि आखिरी इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन जैसे ही बंदी का कोरोना टेस्ट हुआ पूरे थाने में हडकंप मच गया.

घटना पटना के फुलवारीशरीफ के एम्स रोड में नवादा मोड से गिरफ्तार कर थाना लाये गये एक बंदी को पुलिस ने जेल भेजने से पहले जब उसका एंटीजन टेस्ट कराया, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया.

इसके बाद उसके साथ गये पुलिसकर्मियों से लेकर थाना तक हडकंप मच गया. पुलिस ने बंदी को कोरोना इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. बता दें कि बंदी को जेल भेजने से पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया जाता है. उसके बाद ही जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जाता है.

इसतरह की कई घटनायें सामने आ चुकी हैं, जहां पुलिस की बहादुरी को कोरोना ने तोडकर रख दिया है. झारखंड के एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि इस वक्त अपराधियों के खिलापह वारंट पेंडिंग होने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नही की जा रही है. उसका मुख्य कारण कोरोना है.

डर इस बात का सताता रहता है कि अगर खुदा-ना-खास्ते अपराधी कोरोना पॉजिटिव निकल गया तो पूरे थाने के स्टाफ को आईसोलेट कर देना होगा, फिर थाने को कई दिनों तक सील कर उसे सेनेटाईज करना होगा.

ऐसी स्थिती में थाने का सामान्य काम भी प्रभावित हो जायेगा, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या उठ खडी हो जा सकती है. इससे बेहतर है कि तत्काल वारंट के तामीले के बदले सामान्य कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि सामान्य जनजीवन पर इसका बुरा असर नही पडे.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा