लाइव न्यूज़ :

फरार आईपीएस अधिकारी का पिता भी शामिल था वसूली में, मुंबई पुलिस ने बनाया आरोपी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2022 20:07 IST

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के पिता नीलकंठ त्रिपाठी को अंगदिया रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को सौरभ त्रिपाठी के बहनोई आशुतोष मिश्रा को इसी मामले में लोकल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सौरभ त्रिपाठी अंगदिया से की गई वसूली के मामले में फरार चल रहे हैंमुंबई पुलिस इस मामले में आईपीएस सौरभ त्रिपाठी के बहनोई आशुतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी हैआशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के बस्ती से केंद्रीय माल और सेवा कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर हैं

मुंबई: अंगदिया रंगदारी वसूली के मामले में फरार चल रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के पिता को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वसूली के मामले में आरोपी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के पिता नीलकंठ त्रिपाठी को अंगदिया रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को सौरभ त्रिपाठी के बहनोई आशुतोष मिश्रा को इसी मामले में लोकल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

मामले की सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने आशुतोष मिश्रा को 11 अप्रैल तक पुछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आईपीएस के गिरफ्कार हुए बहनोई आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के बस्ती से केंद्रीय माल और सेवा कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। 

आशुतोष मिश्रा की गिरफ्तारी के साथ अंगदिया वसूली मामले में मुंबई पुलिस अब तक कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं मिश्रा के साले आईपीएस सौरभ त्रिपाठी इस मामले में नाम उजागर होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। 

मालूम हो कि यह मामला मुंबई के मालाबार हिल इलाके के एक व्यवसायी से पुलिस द्वारा 55 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा है। अंगदिया जबरन वसूली का मामला पिछले साल दिसंबर में उस समय सामने आया था जब अंगदिया एसोसिएशन ने मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि डीसीपी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अंगडिया ऑपरेटरों और उसके कर्मचारियों को धमकाकर उनसे 15 से 18 लाख रुपये तक की वसूली की है।

अंगड़िया संचालकों की शिकायत पर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर हेमंत नागराले ने फौरन जांच के आदेश दे दिये थे। जांच में यह बात सामने आ गई कि डीसीपी सौरभ त्रिपाठी कथित तौर पर अंगदियों से जबरन वसूली करते थे और पैसों को हवाला के जरिए उत्तर प्रदेश भेजते थे। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कुल 5 टीमों का गठन किया था।

मामला उजागर होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बीते एक महीने से फरार चल रहे आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी की तलाश कर ही है और त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की दो टीमें उत्तर प्रदेश भी रवाना हुई हैं।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपने विभाग में तीन अधिकारियों को निलंबित करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। जिनके नाम एपीआई नितिन कदम, सब इंस्पेक्टर समाधान जामदादे और ओम वंगाटे हैं। 

टॅग्स :क्राइममुंबईCrime Branch of Mumbai Policeमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला