लाइव न्यूज़ :

5 स्टार होटल में बंदूक लहराने वाले आशीष पांडे ने किया सरेंडर, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी का दिया आदेश

By धीरज पाल | Updated: October 18, 2018 13:52 IST

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने रविवार को एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे गौरव कंवर को धमकी देने के लिये हयात रीजेंसी होटल में अपनी पिस्तौल निकाल ली थी।

Open in App

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में पिस्तौल लहराने के बाद से फरार चल रहे बसपा के एक पूर्व सांसद के बेटे आशीषि ने एक वीडियो जारी किया है। इसके अलावा आरोपी आशीष पांडे खुद को सरेंडर करने के लिए दिल्ली पटियाला कोर्ट में पहुंच गया है। आशीष पांडे वीजियो जारी करते हुए कहा कि मुझे आतंकी की तरह पेश किया जा रहा हैं। मैं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाया था। बता दें कि बसपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडे पर दिल्ली के पांच सितारा होटल में गुंडागर्दी करने का आरोप लगा था। 

इस मामले को लेकर आरोपी आशीष पांडे ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। आशीष ने कहा कि मेरा मीडिया ट्रायल हो रहा है। देश भर में पुलिस मुझे ढूंढ रही है। मेरे पास लाइसेंसी पिस्तौल है और मेरे खिलाफ आज तक किसी को थप्पड़ तक मारने की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। आप सीसीटीवी फुटेज देख लें। इसके बाद निर्णय करें। मुझे न्यापालिका में पूरा भरोसा है और मैं पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा हूं। 

वीडियो में आरोपी आशीष पांडे ने कहा कि मुझे नेता के बेटे के नाम से बदनाम किया जा रहा है। क्या विधायक का सांसद का बेटा होना गुनाह है। मैं एक बिजनेस मैन हूं और मैं भी पूरा टैक्स भरता हूं। आप घटना की सीसीटीवी फुटेज देख लें और उस रात लेडीज टॉयलेट में कौन गया था। मैंने उस लड़की को कुछ नहीं किया बल्कि उसने मुझे धक्का दिया और अश्लील इशारे किए।

आरोपी आशीष के पटियाला कोर्ट में सरेंडर के बाद कोर्ट ने 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि आशीष ने 4 दिन तक की पुलिस रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में जाने की अनुमति दी। 

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने रविवार को एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे गौरव कंवर को धमकी देने के लिये हयात रीजेंसी होटल में अपनी पिस्तौल निकाल ली थी।

उप्र पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लखनऊ के रीयल एस्टेट कारोबारी पांडे के पास तीन अग्नेयास्त्रों के लाइसेंस थे जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट