लाइव न्यूज़ :

61 वर्षीय माँ ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे और बहू के उत्पीड़न से थी परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 19:11 IST

Elderly Woman Hangs Self: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर लीसुसाइड नोट बरामद, बहू और बेटे के द्वारा मानसिक उत्पीड़न, परेशान होकर आत्महत्या

Elderly Woman Hangs Self: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने दो मार्च को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बहू और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि पीड़िता की पहचान सुषमा विलास खैरनार के रूप में हुई है और उसके घर से 12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि महिला इसी घर में बेटे राहुल और बहू गौरी के साथ रहती थी। सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उसकी बहू और बेटे ने अन्य चीजों के अलावा महिला को घर में स्वतंत्र रूप से घूमने से भी रोक दिया था। एक दिन आरोपियों ने महिला को घर छोड़ वृद्धाश्रम में रहने के लिए भी कह दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Policeमुंबईक्राइमहत्याहैरेसमेंटक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप