लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के निजी अस्पताल पर लगा कोरोना पॉजिटिव होने के संदेह में मरीज को भर्ती न करने का आरोप, बुजुर्ग की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2020 20:10 IST

बिहार के 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोलकाता के एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयाहिया पार्किन्सन रोग से पीड़ित थे, जो कोलकाता स्थित एक चिकित्सक के संपर्क में थे। कोलकाता निवासी आलम ने बताया कि डॉक्टर ने दरभंगा के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती याहिया को बेहतर इलाज के लिए यहां लाने की सिफारिश की।

कोलकाता:कोलकाता के एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण बिहार के 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिन्हें बुढ़ापे संबंधी कई बीमारियां थीं। अस्पताल ने मरीज के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की आशंका को लेकर भर्ती करने से इनकार कर दिया था। मरीज के परिजन ने बुधवार को यह आरोप लगाया। मरीज के दामाद मुख्तार आलम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दरभंगा के रहने वाले शाहिद अहमद याहिया को उनका इलाज करने वाले डॉक्टर की सिफारिश पर अपोलो ग्लेनिगल्स अस्पताल में भर्ती करने के लिए नौ मई को कोलकाता लाया गया था। 

याहिया पार्किन्सन रोग से पीड़ित थे, जो कोलकाता स्थित एक चिकित्सक के संपर्क में थे। कोलकाता निवासी आलम ने बताया कि डॉक्टर ने दरभंगा के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती याहिया को बेहतर इलाज के लिए यहां लाने की सिफारिश की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन से आवश्यक पास प्राप्त करने के बाद हम एक आईसीयू एम्बुलेंस में दरभंगा से आए और सीधे उन्हें अपोलो ग्लेनिगल्स अस्पताल ले गए।’’ आलम ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने हमें कुछ घंटों तक इंतजार कराया और फिर उनकी कुछ जांच की गई, जिस दौरान मेरे ससुर अस्पताल के गलियारे में स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे।’’

उसने बताया कि एक डॉक्टर ने अचानक कहा कि उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है और उन्हें एमआर बांगुर अस्पताल या किसी अन्य सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए जो कोरोना वायरस के मामलों का इलाज कर रहा है। आलम ने कहा, ‘‘मेरे ससुर को संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। मुझे नहीं पता कि अपोलो में डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार क्यों किया। उन्होंने उन्हें कोविड-19 का संदिग्ध बताया और उन्हें कोरोना वायरस रोगियों का इलाज करने वाले एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।’’ 

याहिया के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनकी हालत बहुत गंभीर थी, लेकिन उनके इलाज के बजाय, अपोलो ग्लेनिगल्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बहुत अधिक महत्वपूर्ण समय बर्बाद किया। हालांकि, इस आरोप से अस्पताल के अधिकारियों ने इनकार कर दिया। अपोलो ग्लेनिगल्स अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि हर मरीज की जांच कोविड-19 के लिए की जा रही है और अगर मरीज को संदिग्ध पाया जाता है तो भर्ती से पहले इसकी पुष्टि के लिए जांच आवश्यक हो जाता है। 

याहिया को फिर ईएम बाईपास से दूसरे निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद, उन्हें सरकारी एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया। आलम ने कहा, ‘‘उन्हें 9 मई को एमआर बांगुर अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था और 11 मई को तड़के करीब 4.15 बजे उनकी मृत्यु हो गई।’’ याहिया को कोविड-19 जांच में संक्रमित नहीं पाया गया था। आलम ने कहा, ‘‘हम न्याय चाहते हैं और डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे जिन्होंने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोलकाताबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला