लाइव न्यूज़ :

पॉर्न फिल्म देखने के बाद आठ साल की बच्ची को घर पर बुलाया, बारी-बारी से किया गैंगरेप

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2018 08:25 IST

मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है और घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट ते तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन्हें आज जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।    

Open in App

देहरादून, 16 जुलाईः उत्तराखंड में एक चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां आठ साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है और इस घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपी नाबालिग हैं। इनकी उम्र नौ साल से 14 साल के बीच है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन्होंने बच्ची का गैंगरेप करने से पहले अश्लील फिल्म देखी। उसके बाद बच्ची को टॉफी के बहाने घर से बुलाया।

मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है और घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट ते तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन्हें आज जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।    

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय बच्ची घर के बाहर अकेली खेल रही थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पांच नाबालिग वहां आए और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर पर ले गए, जहां उससे बारी-बारी से रेप किया। इसी बीच एक नाबालिग का बड़ा भाई वहां पहुंच गया जिसने सभी को वहां से भगा दिया। 

इस घटना के बारे में बच्ची के परिजनों को उस समय पता चला जब वह डरी सहमी दिखाई दी। बच्ची से बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया, जिसे सुन परिजनों  के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

खबरों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपियों कबूल किया है कि उन्होंने घटना से पहले पॉर्न फिल्म देखी थी, जिसके बाद वे बच्ची के घर गए और टॉफी के बहाने बहला-फुसलाकर उस अपने घर ले आए, जहां इस उसके साथ दुराचार किया। आरोपियों की उम्र 09, 10, 11, 12 और 14 साल है। 

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्ची के पिता ऑटो चलाते हैं, जबकि मां घर का कार्य करती है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास